छत्रपति शिवाजी महाराज थे एक महान योद्धा और रणनीतिकार*

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Feb, 2018 05:01 PM

chhatrapati shivaji maharaj was a great warrior and strategist

छत्रपति शिवाजी भारत के महान योद्धा और रणनीतिकार थे जिन्होनें सन् 1674 में पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी। छत्रपति शिवाजी की जयन्ती पर आज शाहदरा स्थित राष्ट्रवादी शिवसेना भवन में उन्हें स्मरण करते हुए यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के...

छत्रपति शिवाजी भारत के महान योद्धा और रणनीतिकार थे जिन्होनें सन् 1674 में पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी। छत्रपति शिवाजी की जयन्ती पर आज शाहदरा स्थित राष्ट्रवादी शिवसेना भवन में उन्हें स्मरण करते हुए यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रवादी शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख श्री जय भगवान गोयल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से हमें यहीं प्रेरणा मिलती है कि अगर मनुष्य के पास आत्मबल है तो वह समस्त संसार पर अपने हौसलें से विजय पताका लहरा सकता है। इस जीवन में सिर्फ अच्छे दिनों की ही आशा नहीं रखनी चाहिए क्योंकि दिन और रात की तरह अच्छे दिनों करे भी बदलना पड़ता है। छत्रपति शिवाजी जैसे व्यक्तित्व ने विपरीत परिस्थितियों में भी सयंम के बल पर दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए थे। शिवाजी ने आदिल शाही सलतनत की अधीनता स्वीकार न करते हुए उनसे कई लडाईयां की थी। उन्होनें गुरिल्ला युद्ध से कई युद्ध जीता। श्री गोयल ने उपस्थित पदाधिकारीयों को सम्बोधित करते हुए आगे कहा कि सर्वप्रथम राष्ट,ª फिर गुरु, फिर माता-पिता, फिर परमेश्वर अतः पहले स्वयं को नहीं राष्ट्र को देखना चाहिए। छत्रपति शिवाजी ने भी सर्वप्रथम राष्ट्र को ही देखा। यहीं कारण है कि आज सारा देश उन्हें स्मरण करते हुए नतमस्तक हो रहा है। इस मौके पर सर्वश्री जी.के.रात्रा, धर्मेन्द्र बेदी, भरत कुमार शर्मा, रमेश खन्ना, मोहित शर्मा, दीपेश गुप्ता एवं श्रीमति सुमन शर्मा आदि पदाधिकारियों ने शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया।

 

भरतलाल शर्मा

9899815284

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!