जम्मू-कश्मीर में स्थित पावन श्री अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी अपने विशाल हिम शिवलिंग के रूप में शोभायमान हो चुके हैं। श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा में विशाल 18 फुट के रूप में हिम शिवलिंग के साथ-साथ माता पार्वती पीठ, शेषनाग जी, श्री गणेश जी भी बर्फ के रूप में निर्मित हो चुके हैं।