इस साल श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान गैर-पंजीकृत श्रद्धालुओं का जहां बोलबाला बरकरार है, वहीं विशेषज्ञों ने यात्रियों की मौतों में वृद्धि होने का भय व्यक्त किया है क्योंकि गैर-पंजीकृत तीर्थयात्रियों द्वारा नकली स्वास्थ्य प्रमाण-पत्रों के साथ गैर-पारंपरिक मार्ग का इस्तेमाल किया जा रहा है।