आज तक बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 1,65,621 हो गई। यात्रा के आठवें दिन दो आधार शिविरों से 15,621 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। उत्तरी कश्मीर के बालटाल आधार शिविर से आज 9768 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए जबकि पारम्परिक पहलगाम-चंदरवाड़ी मार्ग स्थित नुनवान आधार शिविर से 5853 श्रद्धालुओं ने आज दर्शन किए।