ट्रंप ने हिलेरी को बताया ‘दुष्ट’

Edited By ,Updated: 02 Aug, 2016 02:06 PM

donald trump hillary clinton republican party

रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी से प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन को ‘‘दुष्ट’ कहकर संबोधित किया है।

 वाशिंगटन: रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी से प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन को ‘‘दुष्ट’ कहकर संबोधित किया है। वरमोंट से सीनेटर बर्नी सैंडर्स के हिलेरी का समर्थन करने के उनके फैसले पर बोलते हुए ट्रंप ने हिलेरी के खिलाफ इस अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।  ट्रंप ने आरोप लगाया, ‘‘उन्होंने (सैंडर्स ने) उस दुष्ट (हिलेरी) के साथ समझौता किया। वह दुष्ट है।’’ 

अपनी रैलियों में पिछले कई हफ्तों से ट्रंप हिलेरी के खिलाफ ‘‘धूर्त’’ शब्द का इस्तेमाल करते रहे हैं।  ट्रंप ने पेनसिलवेनिया में रैली के दौरान कहा, ‘‘उनके लोग उन पर (सैंडर्स पर) नाराज हैं और उन्हें नाराज होना भी चाहिए। अगर वह कुछ नहीं कर पाते हैं तो घर जाएं, जाकर सोएं और आराम फरमाएं, एेसे में वह एक नायक की तरह उभरतेे। लेकिन, उन्होंने तो उस दुष्ट (हिलेरी) के साथ समझौता कर लिया। वह (हिलेरी) तो दुष्ट है।’’  ट्रंप ने हालिया दिनों में हिलेरी के लिए इस नई अभद्र भाषा का इस्तेमाल शुरू किया है।  

ट्रंप ने शुक्रवार को कोलोराडो में कहा था, ‘‘बर्नी झुक गए। उन्होंने उस दुष्ट के हाथों अपनी आत्मा बेच दी।’’ कुछ ही दिन पहले उन्होंने हिलेरी का समर्थन करने के लिए सैंडर्स पर ‘‘दुष्ट के हाथों बिकने’’ का आरोप लगाया था।  उन्होंने कहा, ‘‘हिलेरी क्लिंटन बेहद कमजोर एवं प्रभावहीन है और अब कोई मतलब नहीं बनता कि आप उन्हें अगले चार साल के लिए फिर से मौका दे सकें। मेरी राय में तो इसका कोई मतलब नहीं है।’’ 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!