अमरीका में विसकंसिन की अदालत ने मानवीय अधिकारों का उल्लंघन के मामलें में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खि़लाफ़ चल रहे मामले को रद्द कर दिया है।
अमेरिका में फेयरफील्ड काउंटी के कनेक्टीकट क्षेत्र में कल रात दो यात्री रेलगाडियों की टक्कर में 60 लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर है।
भारत से आप्रवासियों को तस्करी कर अमेरिका लाने के आरोपों के तहत एक भारतीय को तीन साल कैद की सजा सुनाई गई है।
अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई की इस सप्ताह होने वाली भारत यात्रा से पहले उनसे फोन पर बातचीत की।
बोस्टन मैराथन हमले के बाद संदिग्ध हमलावर जोखर सारनाएव को जिस नौका से गिरफ्तार किया गया था, उसकी दीवार पर एक संदेश लिख कर उसने 15 अप्रैल की घटना की जिम्मेदारी ली थी।