यह है! भारत देश हमारा

Edited By ,Updated: 09 Mar, 2017 10:48 PM

this is india is our country

एक समय था जब अपने उच्च नैतिक मूल्यों, आदर्शों और परम्पराओं  के लिए...

एक समय था जब अपने उच्च नैतिक मूल्यों, आदर्शों और परम्पराओं के लिए भारत विश्व भर में जाना जाता था। उस जमाने में सब आम और खास लोग मार्गदर्शन के लिए भारत की ओर देखते थे परंतु अब भारत में हो रहा नैतिक और चारित्रिक पतन सब सीमाएं लांघ गया है तथा कदम-कदम पर रिश्ते शर्मसार और तार-तार हो रहे हैं : 

05 जनवरी को मध्यप्रदेश में प्रेम विवाह करने वाली युवती ने अपनी ननद के साथ जाकर पुलिस थाने में अपने पति के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई कि ‘‘शादी के जल्द ही बाद उसके पति ने अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए उसे पराये मर्दों के आगे परोसना शुरू कर दिया और विरोध करने पर बुरी तरह मारपीट करता है।’’ 

15 फरवरी को अपने पति से झगड़े के कारण ग्वालियर में अपनी बहन के पास आकर रहने वाली महिला से उसके सगे भाई ने बलात्कार कर डाला जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। 21 फरवरी को पुलिस ने लखनऊ के इंद्रपुरी में एक व्यक्ति के विरुद्ध अपनी 2 नाबालिग बेटियों से लगातार बलात्कार करने के आरोप में केस दर्ज किया। दोनों बेटियों का आरोप है कि उनकी मां के नौकरी पर जाने के बाद आरोपी शराब पीकर घर पहुंचता और उनकी इज्जत लूटता। 

24 फरवरी को बिहार के ‘पुरदिल गंज’ में अपनी मां पर जमीन बेचने का दबाव बना रहे युवक राम लड्डू यादव ने गला दबा कर उसे मार डाला। 26 फरवरी को मध्य प्रदेश के रामपुरा में खेत को पानी लगाने पर हुए विवाद में बगदीराम मीणा की उसकी सगे भाई और भतीजे ने हत्या कर दी। 

26 फरवरी को लखनऊ में पुलिस ने मधु नामक युवती को अपने प्रेमी के साथ मिल कर अपने पति शिव की हत्या करने के आरोप में  गिरफ्तार किया। 26 फरवरी को ही उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शादी के मात्र 7 महीने बाद ही एक दहेज लोभी पति अपनी पत्नी को बेचने के लिए बहला-फुसला कर मुरादाबाद ले गया। सौभाग्यवश महिला को भनक लग गई और उसने थाने में जाकर अपने पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवा दी। 

27 फरवरी रात को होशियारपुर के ‘पंडौरी बावा दास’ गांव में एक व्यक्ति ने तलाक देने से इंकार करने पर अपनी पत्नी के सिर पर लोहे की छड़ मार कर उसकी हत्या कर दी। 28 फरवरी को झारखंड में खूंटी जिले के ‘हेसाहातु’ गांव में ‘ऐतवा नायक’ नामक युवक ने सब्जी ठीक न बनाने की बात को लेकर अपनी मां को पीटना शुरू कर दिया। पत्नी को पिटते देख जब ‘ऐतवा’ का पिता किशनु अपनी पत्नी को बचाने आया तो पहले तो ‘ऐतवा’ ने किशनु को भी बुरी तरह पीटा और फिर उसके सिर पर कुदाल मार कर उसकी हत्या कर दी। 

28 फरवरी को पीलीभीत में गजरौला के गांव बिठौरा कलां में  अपने दामाद के घर रह रही 65 वर्षीय वृद्धा गोमती देवी द्वारा अपने बेटे रूप लाल को शराब के लिए 100 रुपए न देने पर बेटे ने उसकी हत्या कर दी। 28 फरवरी को ही उत्तर प्रदेश के रामनगर में पति की मारपीट से परेशान महिला ने महिला आयोग में अपने पति के विरुद्ध शिकायत दर्जकरवाते हुए आरोप लगाया कि 2015 में उसने बेटी को जन्म दिया जिसे उसके पति ने बेच दिया और जब उसके दूसरी बेटी पैदा हुई तो उसे भी बेचने के लिए उस पर दबाव बनाने लगा और मना करने पर उससे मारपीट शुरू कर दी। 

02 मार्च को नई दिल्ली में एक महिला ने पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में अपने पति पर उसे जान से मारने की धमकी देकर जबरन वेश्यावृत्ति में धकेलने का आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि उसका पति लोगों से पैसे लेता था और उसका रेप होते देखता था। महिला ने कहा कि गत 4 वर्षों में  उसका पति उसे 70-80 लोगों के हवाले कर चुका है। 

03 मार्च को दिल्ली के बिंदापुर में 75 वर्षीय एक वृद्ध राम कुमार द्वारा अपने बेटे चेतन के नाम अपना मकान न करने और उसे  शराब पीने के लिए पानी देने से मना करने पर चेतन ने पीट-पीट कर उसे मार डाला। 03 मार्च को आगरा में एक महिला ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि उसका पति नपुंसक है तथा उसका ससुर एवं देवर उस पर जबरदस्ती संबंध बनाने के लिए दबाव डालते हैं। महिला ने यह भी कहा कि उनकी मांग पूरी न करने पर वे उसका नहाती हुई का वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। 05 मार्च को लुधियाना में एक व्यक्ति को अपनी बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 

किसी भी देश का पतन उस देश के लोगों के चरित्र के पतन से शुरू होता है। अत: देश में उच्च नैतिक मूल्यों और आदर्शों की पुन: स्थापना करना समय की मांग है ताकि भारत अपना प्राचीन गौरव प्राप्त कर सके।                                                                                                                                                                                                                                                                                                                     —विजय कुमार 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!