देश में अगस्त माह में कारों की बिक्री 18.56 फीसदी गिरकर 1,18,142 इकाई रह गई जबकि 2011 के इसी महीने में यह संख्या 1,45,066 इकाई थी। सोसायटी आफ इंडियन आटोमोबाईल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने मोटरसायकिल बिक्री 8.46 फीसदी घटकर 7,66,127 इकाई रह गई जो पिछले साल की इसी महीने में 8,36,887 इकाई थी।