Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jan, 2018 04:15 PM
पूरे देश सहित बिहार में मकर संक्रांति बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। भागलपुर जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर सुबह स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुल्तानगंज गंगा घाट पर खास तौर पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से स्नान किया। इस उपलक्ष्य पर...
भागलपुर(आशीष कुमार): पूरे देश सहित बिहार में मकर संक्रांति बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। भागलपुर जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर सुबह स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
सुल्तानगंज गंगा घाट पर खास तौर पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से स्नान किया। इस उपलक्ष्य पर गंगा घाटों पर लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुल्तानगंज गंगा घाट पर बेरिकेटिंग और तैराकों की उचित व्यवस्था की गई।
वहीं दूसरी ओर बरारी घाट और कहलगांव घाट आदि पर हजारों भक्तो ने मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर आस्थापूर्वक स्नान किया।