Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Oct, 2017 02:11 PM
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवारवाद के नियमों पर चलती है। कोई ओर चाहकर भी पार्टी का अध्यक्ष नहीं बन सकता। मुख्यमंत्री नीतीश...
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवारवाद के नियमों पर चलती है। कोई ओर चाहकर भी पार्टी का अध्यक्ष नहीं बन सकता।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा नहीं दिए जाने पर कहा कि यह फैसला केंन्द्र सरकार के हाथों में हैं, हमारा इसमें हस्तक्षेप सही नहीं। हम उनके सामने मांग रख सकते हैं, वह हम आने वाले समय में भी रखते रहेंगे।
यह भी पढ़े- नरेंद्र मोदी फ्रंट से लीड करते हैं जो कि हिम्मत का काम हैः नीतीश
नीतीश कुमार ने बिहार में चल रही शिक्षकों की कमी की समस्या पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि इस समस्या को दूर करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।