बिहार में पुलिस प्रशासन की शर्मनाक हरकत आई सामने

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Aug, 2017 04:37 PM

bihar police administration shameful move come in front

बिहार में जहां एक तरफ बाढ़ के कारण स्थिति दयनीय बनी हुई है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन की एक शर्मनाक हरकत सामने आई है। जोगबनी पुलिस की मौजूदगी में ट्रैक्टर पर लाशों को लादकर मीरगंज पुल से नदी में फेंका जा रहा है।

पटनाः बिहार में जहां एक तरफ बाढ़ के कारण स्थिति दयनीय बनी हुई है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन की एक शर्मनाक हरकत सामने आई है। जोगबनी पुलिस की मौजूदगी में ट्रैक्टर पर लाशों को लादकर मीरगंज पुल से नदी में फेंका जा रहा है। पुलिस की इस हरकत ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। जोगबनी में कई जगहों पर ठेेले पर रख कर शवों को शमशान घाट पहुंचाया जा रहा है। बाढ़ के बाद से फारबिसगंज-जोगबनी इलाके लाशों के कूड़ेदान में तबदील होते जा रहे हैं।
PunjabKesari
फारबिसगंज डीएसपी अजित कुमार सिंह ने कहा है कि उन्हें इस मामले से संबंधित कोई जानकारी नही है। पुलिस प्रशासन भी इस बात को मानने के लिए तैयार नही है। जानकारी के अनुसार अब तक जोगबनी में 17 लाशें मिल चुकी हैं, जिनमें से 4 शव नेपाल के रहने वाले लोगों का है। इस मामले में अररिया के डीएम हिमांशु शर्मा ने 20 मौतों की पुष्टि की है। घोडाघाट निवासी अशोक झा ने बसबिट्टी में कई लाशें होने की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!