केन्द्र ने 350 करोड़ से अधिक की योजनाओं को मंजूरी दी: सुशील

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Nov, 2017 12:18 PM

center sanctioned schemes of more than 350 crores

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि बिहार के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटक स्थलों के विकास के लिए केन्द्र सरकार ने 350 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। मोदी ने बताया कि केन्द्र सरकार ने बिहार के सुल्तानगंज से...

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि बिहार के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटक स्थलों के विकास के लिए केन्द्र सरकार ने 350 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है।

मोदी ने बताया कि केन्द्र सरकार ने बिहार के सुल्तानगंज से झारखंड के देवघर के बीच कांवरिया पथ पर यात्रियों की सुविधा से संबंधित कार्यों के लिए 52 करोड़ 35 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। इसके अलावा केन्द्र सरकार ने बिहार के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटक स्थलों के विकास के लिए 299.26 करोड़ रुपए की अन्य योजनाओं को भी मंजूरी दी है। 

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि मोजमा और धानी बेलारी में विश्रामालय के लिए जमीन अधिग्रहण करने का निर्देश दे दिया गया है। उन्होेंने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाश पर्व के लिए केन्द्र ने 25 करोड़ 44 लाख रुपए बिहार सरकार को निर्गत कर दिया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जैन परिपथ के लिए 52 करोड़ 38 लाख रुपए और मंदार एवं अन्य परिपथ के लिए 53 करोड़ 49 लाख रुपए की स्वीकृति केन्द्र सरकार ने दी है।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!