Edited By ,Updated: 10 Feb, 2016 07:34 PM
एरोड्रम क्षेत्र की एक युवती ने नीतिन कश्यप नामक युवक पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने आरोप लगाया है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने लिए जब उसके घर ...
बिहार: एरोड्रम क्षेत्र की एक युवती ने नीतिन कश्यप नामक युवक पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने आरोप लगाया है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने लिए जब उसके घर पहुंची तो वहां उसकी शादी का मंडप सजा था लेकिन आरोपी गायब था। जब पुलिस ने परिवार वालों से युवक के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
युवती ने आरोप लगाते हुए कहा कि नीतिन मुझे धोखा देकर दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है। उसने नितीन के शादी की पत्रिका डीआईजी को बताई। इस पर पुलिस मैरिज गार्डन जा पहुंची। चौंकाने वाली बात यह थी कि वहां पार्टी चल रही थी, मेहमान आ रहे थे लेकिन दूल्हा गायब था। जब 4 घंटे तक पुलिस दूल्हे को ढूंढ नही पाई तो पुलिस दल वहां से निकल गया।
आरोपी के रिश्तेदारों ने बताया है कि जैसे उसे पुलिस के आने की सूचना मिली तो वह पजिनों के साथ गार्डन के पिछले गेट से भाग गया है।