क्रिसमस पर बिहार के CM और राज्यपाल ने लोगों को दी शुभकामनाएं

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Dec, 2017 03:42 PM

chief minister and governor gave best wishes on christmas to the people

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सोमवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी। बिहार के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु ईशू ने त्याग, शांति, प्रेम एवं समूची...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सोमवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी।

बिहार के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु ईशू ने त्याग, शांति, प्रेम एवं समूची मानव जाति के कल्याण के लिए करूणा का संदेश प्रसारित किया। हमें प्रभु ईशू की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करनी चाहिए। कुमार ने कहा हम सभी को प्रेम एवं सौहार्द के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाना चाहिए।

राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि प्रार्थना करता हूं कि प्रभु ईशू राज्य के लोगों को खुशहाली, शांति और समृद्धि दें। क्रिसमस का त्योहार सहिष्णुता, प्रेम और वैश्विक भाईचारे का संदेश देता है।

बिहार कांग्रेस के प्रमुख कौकब कादरी ने भी लोगों विशेषकर राज्य के ईसाई समुदाय के लोगों को बधाई दी और कहा कि प्रभु ईशू का जन्म मानवता के कल्याण के लिए हुआ था। उन्होंने प्रेम, अपनत्व और भाईचारे का संदेश दिया।  
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!