Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Mar, 2018 03:31 PM
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को पटना म्यूजियम पहुंचे। उन्होंने पेंटिंग गैलरी का उद्घाटन किया।
पटना(संजीव कुमार): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को पटना म्यूजियम पहुंचे। उन्होंने पेंटिंग गैलरी का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री के साथ कला संस्कृति मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि भी मौजूद थे। इस दौरान नीतीश कुमार ने कई तस्वीरों का अवलोकन किया। खासकर उन्होंने महात्मा गांधी से संबंधित चित्रों का अवलोकन किया।
कला संस्कृति मंत्री ने कहा कि पटना म्यूजियम को भी राष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। यह म्यूजियम बिहारवासियों के आकर्षक का केन्द्र बनेगा।