Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Dec, 2017 05:20 PM
बिहार में छपरा के एक जवान द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। पुलिस जवान के आत्महत्या की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, मामला गुरुवार का है जहां दिल्ली के रोहिणी साउथ थाने में एएसआई पद पर मालखाने में तैनात रमेश कुमार...
पटनाः बिहार में छपरा के एक जवान द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। पुलिस जवान के आत्महत्या की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, मामला गुरुवार का है जहां दिल्ली के रोहिणी साउथ थाने में एएसआई पद पर मालखाने में तैनात रमेश कुमार नाम का जवान ड्यूटी करने के बाद घर पर आराम करने गया। जवान ने देर रात सर्विस रिवाल्वर के साथ खुद को गोली मार ली। इस दौरान मौके पर ही जवान की मौत हो गई। उसके साथियों को रमेश कुमार का शव बैरक में पड़ा मिला।
बता दें कि जवान दिल्ली पुलिस में 1985 से कार्यरत था। वह दिल्ली के नरेला पुलिस कॉलोनी में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। पिता की मृत्यु के बाद से रमेश कुमार काफी परेशान रहने लगा था। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।