बिहार में तेजी से हो रहा खेल का विकास: सुशील

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Oct, 2017 03:28 PM

development of sports fast in bihar

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सरकार की खेल के विकास के लिए प्रतिबद्धता दुहराते हुए कहा कि आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए गए हैं, जिसकी बदौलत राज्य में खेल का तेजी से विकास हो रहा है।

दरभंगाः बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सरकार की खेल के विकास के लिए प्रतिबद्धता दुहराते हुए कहा कि आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए गए हैं, जिसकी बदौलत राज्य में खेल का तेजी से विकास हो रहा है।

मोदी ने 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित टेनिस कोर्ट एवं गैलरी तथा रुद्र सावित्री मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के बाद सामरोह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में प्रखंड स्तर पर खेलों के आयोजन करके खेल का विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में खेल के क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है उसे निखारने की। उन्होंने कहा कि गांव-देहात में पैदा होने वाले खिलाड़यिों को भी मौका मिले तो वे राष्ट्रीय स्तर पर अपना जलवा दिखा सकते हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के राजगीर में क्रिकेट एकेडमी एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम निर्माण के लिए सरकार की ओर से 600 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं तथा 90 एकड़ जमीन का अधिग्रहण भी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण विभाग को निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा पटना के पाटलीपुत्रा खेल परिसर में एक और नया इंडोर स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया गया है।

मोदी ने कहा कि कम लागत में विकसित होने वाले खेलों की आधारभूत संरचना का विकास करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। चिन्हित संसाधनों में खेल को प्रोत्साहित करने का काम जिला स्तर पर शुरू करने का निर्देश भी दिया गया है।कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह और जिला खेल संघ के सचिव जितेन्द्र कुमार सिंह के साथ कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!