चौबे के विवादित बोल- हे राम और वंदे मातरम कहना सांप्रदायिकता है तो गांधी सबसे बड़े सांप्रदायिक

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Mar, 2018 01:51 PM

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भागलपुर में हुई हिंसा पर कहा कि यह राम की धरती है। भारत माता की शोभा यात्रा निकालना किसी तरह का गुनाह नहीं है। अगर यह सांप्रदायिकता है तो गांधी भी सबसे बड़े सांप्रदायिक थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में रह कर...

भागलपुर(आशीष कुमार): केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भागलपुर में हुई हिंसा पर कहा कि यह राम की धरती है। भारत माता की शोभा यात्रा निकालना किसी तरह का गुनाह नहीं है। अगर यह सांप्रदायिकता है तो गांधी भी सबसे बड़े सांप्रदायिक थे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में रह कर वंदे मातरम व हे राम कहना गुनाह है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मूल रूप से भागलपुर को जानता हूं। मुझे वहां से एमएलए और मंत्री रहने का मौका मिला है। भागलपुर को एक बार फिर उपद्रवियों ने अशांत करने का प्रयास किया है। सरकार ऐसे लोगों की पहचान कर हर हाल में शांति व्यवस्था कायम रखेगी और धार्मिक उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त अश्विनी चौबे ने अपने बेटे के बचाव में बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि यह एक शोभा यात्रा थी। इसमें कुछ शरारती तत्वों ने हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि आरोपियों के स्थान पर कुछ निर्दोष लोगों को फंसा दिया गया है लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें कि शनिवार को भागलपुर के नाथनगर में एक जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई थी। इस झड़प में पुलिसकर्मियों सहित आम लोग भी घायल हो गए थे। शरारती तत्वों ने पथराव करते हुए दो पहिया वाहन को आग के हवाले कर दिया था। इस मामले के खिलाफ केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बेटे अरिजीत शाश्वत सहित आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!