Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Feb, 2018 05:47 PM
कटिहार में छह करोड़ से ज्यादा के अनाज घोटाला में पुलिस आरोपियों पर शिकंजा कसती जा रही है। कटिहार पुलिस ने राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक भारत भूषण गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कटिहार के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लाल बाबू प्रसाद ने बताया कि...
कटिहार(रजनीश कुमार): कटिहार में छह करोड़ से ज्यादा के अनाज घोटाला में पुलिस आरोपियों पर शिकंजा कसती जा रही है। कटिहार पुलिस ने राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक भारत भूषण गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कटिहार के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लाल बाबू प्रसाद ने बताया कि राज्य खाद्य निगम के तत्कालीन जिला प्रबंधक भारत भूषण गुप्ता के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच करने पर उनकी संलिप्ता सामने आई थी।
बता दें कि इस अनाज घोटाले मामले में पहली प्राथमिकी राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक भारत भूषण गुप्ता ने ही 23 लोगों के खिलाफ दर्ज करवाई थी। इस घोटाले में गोदामों से साढ़े इक्कीस हजार क्विंटल अनाज गायब हो गया था और कागजातों पर भी इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई थी।