Edited By ,Updated: 23 Jun, 2016 12:40 PM
बिहार के मोतीहारी में एक दिल दहला देने वाली घटना ने दिल्ली के निर्भया कांड की याद दिला दी।
मोतीहारीः बिहार के मोतीहारी में एक दिल दहला देने वाली घटना ने दिल्ली के निर्भया कांड की याद दिला दी। मोतीहारी में कुछ बदमाश एक लड़की काे उसके घर से खींचकर बीच सड़क पर ले गए और वहीं उसके साथ रेप जैसे जंघन्य अपराध काे अंजाम दिया। इतना ही नहीं हैवानों ने लड़की के निजी अंग में बंदूक की नली और लकड़ी डाल दी। इसके बाद वो सभी वहां से फरार हो गए।
बुरी तरह से घायल लड़की काफी देर तक सड़क पर तड़पती रही, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि आरोपी ने इससे पहले 13 जून को भी लड़की के साथ बलात्कार किया था। जब पीड़िता के परिवार वाले आरोपी के घर इसकी शिकायत लेकर पहुंचे तो उन लोगों ने जान से मारने की धमकी देकर उन्हें वहां से भगा दिया। इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी साफ देखने को मिल रही है। अब तक इस घटना में किसी कोई भी गिरफ्तार नहीं हुई है।