Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Oct, 2017 02:07 PM
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान ने अपना प्रभाव कई लोगों की सोच पर छोड़ा है। इसके साथ ही कुछ लोग ऐसे भी है जो इस अभियान की धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के...
पश्चिमी चंपारणः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान ने अपना प्रभाव कई लोगों की सोच पर छोड़ा है। इसके साथ ही कुछ लोग ऐसे भी है जो इस अभियान की धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं।
ऐसा ही एक मामला बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा का सामने आया है जिसमें मानवता को शर्मसार करते हुए ससुराल पक्ष ने पैसों के लालच में अपनी बहू को जिंदा जला दिया।
जानकारी के अनुसार, मृतका सुनीता की शादी वर्ष 2015 में हुई थी। उसके ससुराल वाले सुनीता के पिता से 1 लाख रुपए और बाइक की मांग कर रहे थे। शुक्रवार की रात्रि पति, सास, ससुर और देवर ने मिलकर घर में सो रही सुनीता पर केरोसिन छिड़कर आग लगा दी। देर रात ही उसकी लाश को ठिकाने लगाकर ससुराल वाले फरार हो गए।
शनिवार को जब सुनीता के पिता लालबाबू कुशवाहा को घटना की जानकारी मिली, तब उन्होंने धनहां थाने को घटना की सूचना दी। सुनीता के पति चंद्रभूषण कुशवाहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।