Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Oct, 2017 04:21 PM
बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद से राजद-जदयू में लगातार जुबानी जंग जारी है। जदयू के प्रवक्ता संजय सिंह ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लालू की अवैध संपत्ति ओवरफ्लो हो चुकी है और ओवरफ्लो चीजें बेकार हो जाती...
पटनाः बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद से राजद-जदयू में लगातार जुबानी जंग जारी है। जदयू के प्रवक्ता संजय सिंह ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लालू की अवैध संपत्ति ओवरफ्लो हो चुकी है और ओवरफ्लो चीजें बेकार हो जाती है।
संजय सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए लालू प्रसाद पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ नीतीश कुमार राज्य के विकास के लिए सोचते हैं तो दूसरी तरफ लालू केवल अपने परिवार के बारे में ही सोचते हैं। लालू केवल घोटाले करना और बेनामी संपत्तियों को अर्जित करना जानते हैं।