Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Sep, 2017 02:07 PM
राज्य में सियासी घमासान के चलते लगातार प्रवक्ताओं द्वारा विवादित ब्यान सामने आ रहे हैं।
बिहारः राज्य में सियासी घमासान के चलते लगातार प्रवक्ताओं द्वारा विवादित ब्यान सामने आ रहे हैं। जदयू पार्टी बागी हो चुके नेता शरद यादव को लेकर कड़ा रुख अपना चुकी है। इसी बीच शरद यादव पर रोष प्रकट करते हुए जदयू प्रवक्ता संजय सिंह की जुबान फिसल गई। उन्होंने शरद यादव को नया नाम देते हुए शिखंडी और गद्दार तक कह डाला।
संजय ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री के कारण ही शरद अपनी थोड़ी बहुत जगह बना पाएं हैं। शरद यादव का सियासी भविष्य खत्म होने की कगार पर है।
भाजपा विधायक नितीन नवीन ने कहा कि शरद हमेशा दूसरों का सहारा लेकर राजनीति में अपनी जगह बनाते आए हैं। उन्होंने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके साथ हाथ मिलाने वाले शख्स का डूबना लगभग तय है।