Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Oct, 2017 11:52 AM
आस्था से भरा महापर्व छठ शुक्रवार को सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ सम्पन्न हुआ। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने घर की छठ पूजा सदा से ही चर्चा का विषय रही है। इस बार भी लालू ने अपने पूरे परिवार सहित छठ पूजा की। लालू की पत्नी राबड़ी देवी...
पटनाः आस्था से भरा महापर्व छठ शुक्रवार को सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ सम्पन्न हुआ। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने घर की छठ पूजा सदा से ही चर्चा का विषय रही है। इस बार भी लालू ने अपने पूरे परिवार सहित छठ पूजा की। लालू की पत्नी राबड़ी देवी ने प्रातकाल सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व का समापन किया।
लालू प्रसाद यादव ने कहा कि छठ पर्व हमारी संस्कृति का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि भिखारी ठाकुर की भूमि से आए कलाकारों की टोली ने उनके आवास पर बिदेशिया का कार्यक्रम किया, सभी ने सारी रात जागकर इस कार्यक्रम का आनंद उठाया।
लालू का कहना है कि छठ पर्व के अवसर पर पूरा लालू परिवार एक साथ है। इस महापर्व को लेकर उनकी आस्था जुड़ी हुई है। उन्हें इस त्यौहार से शक्ति प्रदान होती है। इस बार उन्होंने राज्य और देश के विकास की कामना करते हुए पूजा की।