लालू-तेजस्वी ने मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Sep, 2017 05:56 PM

lalu tejaswi prasad congratulates manmohan on birthday

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने जाने-माने अर्थशास्त्री और देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है।

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने जाने-माने अर्थशास्त्री और देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है। यादव ने ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए लिखा, अर्थशास्त्री, सुधारवादी, मानवतावादी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी को भगवान लंबी उम्र प्रदान करे।

वहीं, पार्टी के युवा नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, बेहतरीन अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान आपको स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन दे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!