BJP की बैठक में नेताओं में हुई झड़प, बॉडीगार्ड गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Nov, 2017 06:30 PM

leaders clash in bjp meeting

बिहार के भोजपुर जिले में शुक्रवार को भाजपा की मंडल कमेटी की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। बैठक के दौरान पार्टी के जिला महामंत्री धीरेंद्र सिंह और पार्टी की नेता आशा सिंह के पति सुरेंद्र सिंह के बीच जमकर लड़ाई हुई। इसी बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सुरेंद्र...

पटनाः बिहार के भोजपुर जिले में शुक्रवार को भाजपा की मंडल कमेटी की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। बैठक के दौरान पार्टी के जिला महामंत्री धीरेंद्र सिंह और पार्टी की नेता आशा सिंह के पति सुरेंद्र सिंह के बीच जमकर लड़ाई हुई।

इसी बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सुरेंद्र सिंह के बॉडीगार्ड रिंकू सिंह ने जिला महामंत्री की पिटाई कर दी। घटना के बाद घायल जिला महामंत्री धीरेंद्र सिंह ने कोईलवर थाना में सुरेंद्र सिंह और उनके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। 

वहीं पीड़ित बीजेपी नेता धीरेंद्र सिंह ने आरोपी सुरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी आशा देवी को पार्टी से निकालने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र सिंह के बॉडीगार्ड रिंकू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!