Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Oct, 2017 05:21 PM
केरल में सत्ता के संरक्षण में भाजपा एवं आरएसएस कार्यकर्त्ताओं की हो रही हत्या के विरोध में बिहार भाजपा ने जनरक्षा मार्च निकाला। भाजपा के वीरचंद पटेल पथ स्थित मुख्यालय से प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नित्यानंद राय की अगुवाई में मार्च निकाला गया। यह मार्च...
पटनाः केरल में सत्ता के संरक्षण में भाजपा एवं आरएसएस कार्यकर्त्ताओं की हो रही हत्या के विरोध में बिहार भाजपा ने जनरक्षा मार्च निकाला।
भाजपा के वीरचंद पटेल पथ स्थित मुख्यालय से प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नित्यानंद राय की अगुवाई में मार्च निकाला गया। यह मार्च आयकर चौराहा और फ्रेजर रोड होते हुए ऐतिहासिक गांधी मैदान के निकट लोकनायक जयप्रकाश नारायण की आदमकद प्रतिमा स्थल पर जाकर एक सभा में तब्दील हो गया।
मार्च के दौरान कार्यकर्त्ता केरल की वामपंथी सरकार के खिलाफ नारा लगा रहे थे। बाद में सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राय ने कहा कि केरल में माक्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी सरकार की निरंकुशता चरम पर पहुंच गई है। केरल की वामपंथी सरकार निरंकुशता की राजनीति और राजनीतिक हिंसा को बढ़ावा दे रही है।