Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Sep, 2017 06:24 PM
बिहार की सियासत में इन दिनाें हड़कंप मचा हुआ है। एक मामला खत्म नहीं हाेता दूसरा सामने आ जाता है। ताजा मामला भाजपा जिलाध्यक्ष व श्रम संसाधन मंत्री की वायरल हाे रही एक सेल्फी काे लेकर है।
शेखपुराः बिहार की सियासत में इन दिनाें हड़कंप मचा हुआ है। एक मामला खत्म नहीं हाेता दूसरा सामने आ जाता है। ताजा मामला भाजपा जिलाध्यक्ष व श्रम संसाधन मंत्री की वायरल हाे रही एक सेल्फी काे लेकर है। जिसे लेकर तनाव की स्थिति पैदा हाे गई है। इस तस्वीर में साफ दिख रहा है कि विजय कुमार सिन्हा जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठे हैं।
इस वायरल हुई तस्वीर को लेकर आम जनता के साथ-साथ कई राजनैतिक दल भी मंत्री पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं। श्रम मंत्री के साथ मौजूद भाजपा के एक कार्यकर्ता ने यह सेल्फी सोशल मीडिया पर डाली है।
दरअसल, शेखपुरा पहुंचे श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद जिलाधिकारी से मिलने के लिए उनके कार्यालय में पहुंचे। जहां श्रम संसाधन मंत्री जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठे गए और जिलाधिकारी उनके पास वाली दूसरी कुर्सी पर बैठे।
राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह ने इस मुद्दे पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि डीएम की कुर्सी पर बैठकर मंत्री ने अपनी मर्यादा का स्वयं मजाक उड़ाया है। कुर्सी किसी भी मंत्री के लिए उसकी पहचान मानी जाती है। वहीं दूसरी तरफ राजद नेता ने कहा कि भाजपा को इस मामले पर उचित कार्रवाई करनी चहिए।