Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Oct, 2017 06:45 PM
बिहार के खगड़िया जिले में युवक की जमीनी विवाद के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार युवक रामानंद तांती रसोक गांव का है और वह 2 दिन पूर्व ही छठ पूजा को लेकर चेन्नई से अपने घर खगड़िया आया था। उसका अपने पड़ोसी से जमीनी विवाद चल रहा...
पटनाः बिहार के खगड़िया जिले में युवक की जमीनी विवाद के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार युवक रामानंद तांती रसोक गांव का है और वह 2 दिन पूर्व ही छठ पूजा को लेकर चेन्नई से अपने घर खगड़िया आया था। उसका अपने पड़ोसी से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी के चलते अपराधियों ने गुरुवार की सुबह युवक को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बता दें कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही हैं।