नीतीश ने समारोह में अशोक चौधरी को देखकर ली चुटकी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Oct, 2017 05:41 PM

nitish give statement at ashok chaudhary at the ceremony

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी को पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में देखते ही चुटकी ली और कहा कि कही यहां आने पर आपको पार्टी से ही न निकाल दिया जाए। नीतीश कुमार पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी को पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में देखते ही चुटकी ली और कहा कि कही यहां आने पर आपको पार्टी से ही न निकाल दिया जाए।

नीतीश कुमार पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में जब लोगों को संबोधित कर रहे थे तभी उनकी नजर सामने विशिष्ट दीर्घा में बैठे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी पर पड़ी। चौधरी को देखते ही उन्होंने कहा कि समारोह में उपस्थित होने पर मुझे डर है कि यहां आपको देखकर पार्टी से ही निकाल न दिया जाए।

मुख्यमंत्री उस समय अपने संबोधन के दौरान बिहार के भूगोल के संबंध में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार की भूमि समतल है और कम ही राज्य ही ऐसे है जहां की भूमि इस तरह की है। पटना विश्वविद्यालय के कुलपति डा. रासबिहारी सिंह भूगोल के विद्वान हैं और चौधरी भी यह जानते हैं। चौधरी मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं और महागठबंधन की सरकार में दोनों नेताओं की अच्छी बनती थी।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!