Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Feb, 2018 12:12 PM
बिहार पुलिस अकसर अपनी हरकतों के चलते सुर्खियां बटोरती हुई नजर आती है। ताजा मामला बिहार के भागलपुर जिले का है जिसमें पुलिस ने एक महिला के साथ बदसलूकी करते हुए उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस कर्मचारी का यह शर्मनाक चेहरा कैमरे में कैद हो गया और इसका वीडियो...
भागलपुर(आशीष): बिहार पुलिस अकसर अपनी हरकतों के चलते सुर्खियां बटोरती हुई नजर आती है। ताजा मामला बिहार के भागलपुर जिले का है जिसमें पुलिस ने एक महिला के साथ बदसलूकी करते हुए उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस कर्मचारी का यह शर्मनाक चेहरा कैमरे में कैद हो गया और इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र में कुछ शरारती तत्वों ने फायरिंग की जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों पर जमकर लाठियां बरसाईं। इस दौरान पुलिसकर्मी ने एक महिला की बड़ी बुरी तरह से पिटाई की। उसके बाल खींचे और जमकर लात घूसे भी बरसाए।
पुलिस की टीम में कोई भी महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। इसके बावजूद पुरुष पुलिसकर्मी ने एक महिला के साथ बुरा व्यवहार किया। इस मामले में डीएसपी के आदेश के बाद एसएचओ पर कार्रवाई की जाएगी।