Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Nov, 2017 01:36 PM
बिहार के बेगूसराय जिले में एक सड़क दुर्घटना सामने आई है। इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और अन्य कई घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बेगूसराय के बथौली में सोमवार को एक बाइक पर सवार होकर 5 लोग जा रहे थे। इस दौरान दूध टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी।...
बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय जिले में एक सड़क दुर्घटना सामने आई है। इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और अन्य कई घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार बेगूसराय के बथौली में सोमवार को एक बाइक पर सवार होकर 5 लोग जा रहे थे। इस दौरान दूध टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पलटने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 बच्चे घायल हो गए। बच्चों को स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल भेज दिया गया है।
बता दें कि दुर्घटना में बेगूसराय मुफ्फसिल थाना अंतर्गत मोहम्मदपुर निवासी राम उदय तांती उसकी पत्नी सुनीता देवी एवं भाभी रूकमिणी देवी की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत करवाया।