शरद यादव ने बेगूसराय से की जनसंवाद कार्यक्रम की शुरूआत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Nov, 2017 12:14 PM

sharad yadav launches mass communication program

बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी जदयू के बागी नेता शरद यादव ने सूबे में अपने 3 दिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत बेगूसराय जिले से की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। बेगूसराय जिला...

बेगूसरायः बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी जदयू के बागी नेता शरद यादव ने सूबे में अपने 3 दिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत बेगूसराय जिले से की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा।

बेगूसराय जिला मुख्यालय स्थित होटल में आयोजित एक जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान शरद ने कहा कि बिहार की जनता ने महागठबंधन को 5 साल तक सरकार चलाने के लिए अपना वोट दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों के ईमान को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेच दिया। उन्होंने जनता के साथ विश्वासघात किया है, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।

जदयू के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में कांग्रेस और राजद के साथ महागठबंधन बनाया था। जिस पर बिहार की 11 करोड की जनता ने मुहर लगाई। परंतु नीतीश कुमार ने महज एक-डेढ़ साल में ही गठबंधन को तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने जिसे विपक्ष में बैठने को कहा था, नीतीश कुमार की मनमानी के कारण वह लोग सत्ता और मंत्रिमंडल में शामिल हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार ने जनता के साथ जो वादा किया था, वह पूरा नहीं हो पाया है। नौजवानों को न तो रोजगार मिला और न ही किसान और मजदूरों को उनका हक मिल पा रहा है। शरद ने आरोप लगाया कि पूरे देश की हालत खराब है और इसे ठीक करने के लिए हम साझी विरासत कार्यक्रम चला रहे हैं। हमारा प्रयास विपक्ष में रहने वाले देश के 22 दलों को साथ लाने का है।

इस मौके पर शरद गुट वाली जदयू के प्रदेश अध्यक्ष रमई राम, पूर्व सांसद राजवंशी महतो, पूर्व सांसद अर्जुन राय सहित कई अन्य नेता भी मौजूद थे।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!