Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Sep, 2017 02:19 PM
प्रेम विवाह के बाद पत्नी ने कभी नहीं सोचा होगा कि उसके प्यार का यह अंजाम निकलेगा। जिस पति से वह इतना प्यार करती थी, जब उसी पति के अवैध संबंधों के बारे में पता चला तो यह बात उसे बर्दाश्त नहीं हुई।
रोहतासः प्रेम विवाह के बाद पत्नी ने कभी नहीं सोचा होगा कि उसके प्यार का यह अंजाम निकलेगा। जिस पति से वह इतना प्यार करती थी, जब उसी पति के अवैध संबंधों के बारे में पता चला तो यह बात उसे बर्दाश्त नहीं हुई। जिसके चलते दोनों में लड़ाई-झगड़े और मारपीट का सिलसिला शुरु हो गया। पति के अवैध संबंधों और मारपीट से परेशान पत्नी ने खुद को आग के हवाले कर दिया।
घटना सासाराम जिले के कोचस प्रखंड की है। धनसोई की चकिया गांव की मानती और दैदहां के राकेश ने तीन साल पहले लव मैरेज की थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति के किसी ओर के साथ संबंध जाहिर होने के कारण दोनों में तनाव बढ़ता चला गया। पति के देर रात घर लौटने पर जब पत्नी ने विरोध किया तो दोनों में मारपीट हुई, जिसके बाद पत्नी ने गुस्से में खुद पर केरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा ली। घर वालों के आने तक युवती अस्सी प्रतिशत जल चुकी थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के पिता महेंद्र साह ने पति ,सास व ससुर के खिलाफ दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।