Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Sep, 2017 12:03 PM
कंचनपुर चौक पर एक महिला एवं उसके दो बच्चों पर दो युवक अपना अधिकार जमाने को लेकर आपस में भिड़ गए।
बिदुपुरः कंचनपुर चौक पर एक महिला एवं उसके दो बच्चों पर दो युवक अपना अधिकार जमाने को लेकर आपस में भिड़ गए। जानकारी के अनुसार मैजिना गांव निवासी प्रदीप राम की पुत्री कंचन कुमारी की शादी उसके परिवार वालों ने 2013 में रस्मों रिवाजों के साथ गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के सरायपुर गांव निवासी बृजनंदन दास के पुत्र धर्मेन्द्र दास के साथ की थी।
अचानक एक दिन दोनों युवक कंचनपुर चौक पर युवती को अपना-अपना पति बता रहे थे। दोनों युवकों के बीच विवाद जब ज्यादा बढ़ गया तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बिदुपुर थाने के सहायक अवर निरीक्षक विनोद यादव अन्य पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी को थाने ले गए। पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला खुलास हुआ जब दोनों युवक उक्त महिला के पति निकले। कंचन के पहले पति धर्मेन्द्र दास बताया ने कि कंचन के साथ उसकी शादी विधिवत ढंग से हुई थी तथा उनके 2 बच्चे भी हैं। उसने बताया कि कंचन को उसकी बहन के सहयोग से भगाकर दूसरी शादी कर दी गई। इस घटना में उसके ससुरालवालों का भी हाथ है।
वहीं इस मामले में कंचन के दूसरे पति अनिल कुमार का कहना है कि उसने महिला की स्वेच्छा से मंदिर में शादी की है। कंचन के साथ उसका वैवाहिक जीवन हंसी खुशी गुजर रहा है। इस मामले की अहम कड़ी महिला कंचन ने पुलिस के सामने यह स्वीकार किया कि उसके दोनों बच्चों के पिता धर्मेन्द्र ही है। उसका पहले पति से हमेशा झगड़ा होता था। पति की प्रताड़ना से तंग होकर ही वह घर से भागी थी। घर से भागने के बाद उसने जिस युवक से प्रेम किया उसी से शादी की है। वह अपने दूसरे पति अनिल के साथ ही रहना चाहती है। फिलहाल पुलिस इस तिहड़े शादी के मामाला को सुलझाने में जुटी है।