Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Oct, 2017 04:34 PM
बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। हत्या करने का बाद शव को लापता कर दिया गया। इस मामले के चलते पुलिस ने मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नौतन थाना...
बेतियाः बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। हत्या करने का बाद शव को लापता कर दिया गया। इस मामले के चलते पुलिस ने मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि नौतन थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव की बबीता देवी की शादी बरवत सेना गांव निवासी दिनेश महतो के पुत्र रामानंद महतो से हुई थी। दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने से नाराज ससुराल वाले महिला को प्रताड़ित करते थे और उसकी हत्या कर शव को लापता कर दिया गया।
सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में मृतका की मां शारदा देवी के बयान पर संबंधित थाने में पति और ससुर के अलावा सास, देवर समेत 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।