दुनिया के सबसे बड़े इस्लामी देश, इंडोनेशिया ने अभी हाल ही में अमरीका को जो तोहफा भेजा है, वह न केवल उसके इस्लाम पूर्व की अपनी संस्कृति से जुड़े होने का संदेश देता है, बल्कि वह उस देश के मोटो ‘भिन्नेका तुंगल इका’ (अनेकता में एकता) में उसके दृढ़ विश्वास को भी रेखांकित करता है।