जिन दिनों मैं अपने गृहनगर सियालकोट में रहा करता था, ढाका भारत के नक्शे पर बहुत दूर चिन्हित था। देश के बंटवारे ने मुझे दिल्ली पहुंचा दिया और मेरे लिए खुशी की बात थी कि ढाका करीब हो गया। ढाका ज्यों ही आजाद बंगलादेश की राजधानी बना, मैं पहली उड़ान को पकड़कर वहां पहुंचा था।