कृषि उन्नति मेला 16 मार्च से दिल्ली में

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Mar, 2018 01:23 PM

agricultural advancement fair from 16th march in delhi

किसानों को पिछले 4 साल के दौरान कृषि के क्षेत्र में हुई प्रगति तथा आधुनिक तकनीक की जानकारी देने के लिए राष्ट्रीय स्तर का कृषि उन्नति मेला इस बार 16 से 18 मार्च तक भारतीय कृषि अनुसंधान परिसर पूसा में आयोजित होगा।

नई दिल्लीः किसानों को पिछले 4 साल के दौरान कृषि के क्षेत्र में हुई प्रगति तथा आधुनिक तकनीक की जानकारी देने के लिए राष्ट्रीय स्तर का कृषि उन्नति मेला इस बार 16 से 18 मार्च तक भारतीय कृषि अनुसंधान परिसर पूसा में आयोजित होगा। 

कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में मेला की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार का मुख्य विषय ‘2022 तक किसानों की आय दोगुनी’ करना है। इसके साथ ही जैविक कृषि पर भी विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में पिछले 4 साल के दौरान हुई प्रगति की झलक इस मेले में मिल सकेगी। मेले में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों से एक लाख से अधिक किसानों के हिस्सा लेने की संभावना है।

मेले में करीब 800 स्टाल लगाए जाएंगे, जिनमें कृषि लागत में कमी, फसलों का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करना, जोखिम प्रबंधन तथा कृषि से संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। स्टालों पर केले के रेशे का उपयोग, मशरुम उत्पादन, वर्मी कम्पोस्ट की तैयारी, कृषि वानिकी और बांस से कलात्मक और उपयोगी वस्तुओ को तैयार करने की कला प्रदर्शन किया जाएगा। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!