अनिल अंबानी को एक और झटका, BSE 200 इंडैक्स से बाहर होगी आरकॉम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Nov, 2017 09:45 AM

another blow to anil ambani  rcom will be outside the bse 200 index

अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (ए.डी.ए.जी.) के मालिक अनिल अंबानी को एक और झटका लगा है। लंबे समय से कर्ज की समस्या से जूझ रही कम्पनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) बी.एस.ई. 200 इंडैक्स से जल्द बाहर हो जाएगी। इसकी जगह कजारिया सिरामिक्स बी.एस.ई. 200 इंडैक्स...

नई दिल्लीः अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (ए.डी.ए.जी.) के मालिक अनिल अंबानी को एक और झटका लगा है। लंबे समय से कर्ज की समस्या से जूझ रही कम्पनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) बी.एस.ई. 200 इंडैक्स से जल्द बाहर हो जाएगी। इसकी जगह कजारिया सिरामिक्स बी.एस.ई. 200 इंडैक्स में शामिल होगी।

2011 में सैंसेक्स से बाहर हुई थी आरकॉम  
एक समय आरकॉम का स्टॉक 30 शेयरों वाले इंडैक्स सैंसेक्स में शामिल था। लिसटिंग के कुछ महीने बाद ही आरकॉम का स्टॉक 2006 में सैंसेक्स में शामिल हुआ था। हालांकि अगस्त, 2011 में ए.डी.ए.जी. के 2 स्टॉक्स आरकॉम और रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर को सैंसेक्स से निकाल दिया गया। रिलायंस कम्युनिकेशन डिफॉल्टर की कैटेगरी में आ गई है। दरअसल कम्पनी पर आरोप है कि वह 2020 तक के लिए डॉलर में लिए गए कर्ज की किस्त देने में नाकाम रही है। मूडीज इन्वैस्टर्स सर्विस ने डॉलर बॉन्ड से संबंधित पेमैंट के डिफॉल्ट का हवाला देते हुए शनिवार को कर्ज में डूबी कम्पनी की कॉर्पोरेट फैमिली रेटिंग वापस ले ली है। मूडीज ने आरकॉम की कॉर्पोरेट फैमिली रेटिंग यानी सी.एफ.आर. वापस ले ली है और उसका आऊटलुक नैगेटिव कर दिया है। घाटे में चल रही आरकॉम पर कर्ज बढ़कर 44,300 करोड़ रुपए हो चुका है।

बेचेगी दिल्ली, चेन्नई की संपत्तियां     
कर्ज के बोझ तले दबी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) को कर्ज देने वाले निकायों ने उसे दिल्ली और चेन्नई की रीयल एस्टेट संपत्ति को बेचने की अनुमति दे दी है।  ये संपत्तियां कनाडा की संपत्ति प्रबंधन कंपनी ब्रुकफील्ड को बेची जाएंगी। 
इससे जुड़े एक सूत्र ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, ‘‘कर्जदाताओं ने आरकॉम की दिल्ली और चेन्नई की संपत्तियों को 801 करोड़ रुपए में ब्रुकफील्ड को बेचने की अनुमति दे दी है।’’ आरकॉम से इस बारे में संपर्क करने पर उसने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!