लुटियन जोन में बिका अब तक का सबसे महंगा बंगला, जानिए कौन है खरीदार?

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Sep, 2017 10:36 AM

anushka singh buys bungalow for 477 crore

देश की राजधानी में डी.एल.एफ. के चेयरमेन केपी सिंह की पोती अनुष्का सिंह ने दिल्ली....

नई दिल्लीः देश की राजधानी में डी.एल.एफ. के चेयरमेन केपी सिंह की पोती अनुष्का सिंह ने दिल्ली के लुटियंस जोन में एक बंगला ख़रीदा है। यह एन.सी.आर. की अब तक की सबसे बड़ी डील है। इस बंगले की डील 476.50 करोड़ में हुई है। यह 7, 143 वर्ग मीटर में बना हुआ है। इस बंगले के मालिक पूर्व एयर चीफ मार्शल प्रताप चंद्र लाल के परिवार वाले हैं। वहीँ अगर सर्किल रेट के हिसाब से इस बंगले की कीमत देखी जाए तो यह 554 करोड़ बैठती है।

लुटियंस में पहले भी मौजूद 2 बंगले
अनुष्का सिंह ने इस प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए 22 करोड़ रुपए स्टांप ड्यूटी भी अदा की है। इससे पहले भी केपी सिंह के लुटियन जोन में दो बंगले हैं। यह दोनों बंगले डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित हैं। केपी सिंह की बेटी रेणुका सिंह ने पिछले साल 1189 मीटर का बंगला 435 करोड़ रुपए में खरीदा था।
PunjabKesari
कौन है अनुष्का सिंह
आपको बता दें कि अनुष्का सिंह डी.एल.एफ. के वाइस चेयरमैन राजीव सिंह की बेटी हैं और उनकी शादी जूबिलेंट भारतीया ग्रुप के फाउंडर और को-चेयरमैन एच एस भाटिया के बेटे अर्जुन भाटिया से हुई है। इस डील के बारे में अनुष्का सिंह या डी.एल.एफ. की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!