नए साल के पहले दिन महंगाई की मार, गैस सिलैंडर के दाम बढ़े

Edited By ,Updated: 01 Jan, 2017 07:21 PM

aviation turbine fuel lpg jet fuel cylinder

विमान ईंधन (एटीएफ) के दामों में 8.6 प्रतिशत की भारी बढ़ौतरी की गई है जबकि सबसिडी वाले रसोई गैस सिलैंडर के दाम 2 रुपए बढ़ाए गए हैं। यह 7 महीने में एल.पी.जी. कीमतों में आठवीं वृद्धि है।

नई दिल्लीः विमान ईंधन (एटीएफ) के दामों में 8.6 प्रतिशत की भारी बढ़ौतरी की गई है जबकि सबसिडी वाले रसोई गैस सिलैंडर के दाम 2 रुपए बढ़ाए गए हैं। यह 7 महीने में एल.पी.जी. कीमतों में आठवीं वृद्धि है।   

दिल्ली में ए.टी.एफ. के दाम 4,161 रुपए प्रति किलोलीटर या 8.6 प्रतिशत बढ़ाकर 52,540.63 रुपए प्रति किलोलीटर किए गए हैं। इससे पिछले महीने विमान ईंधन के दाम 3.7 प्रतिशत घटाए गए थे। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार इसी तरह सबसिडी वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलैंडर का दाम 2 रुपए बढ़ाकर 432.71 से 434.71 रुपए किया गया है। यह जुलाई से रसोई गैस सिलैंडर कीमतों में आठवीं वृद्धि है। उस समय सरकर ने सबसिडी को समाप्त करने के लिए सबसिडी वाले सिलैंडर के दाम में हर महीने 2 रुपए की बढ़ौतरी का फैसला किया था। 

एक दिसंबर को एल.पी.जी. के दाम 2.07 रुपए प्रति सिलैंडर बढ़ाए गए थे। मिट्टी के तेल के मामले में सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की पैट्रोलियम कंपनियों को 10 महीने तक प्रत्येक पखवाड़े 25 पैसे लीटर वृद्धि की अनुमति दी है। जुलाई से केरोसिन कीमतों में यह दसवीं वृद्धि है। बाजार मूल्य पर बिकने वाले यानी बिना सबसिडी वाले रसोई गैस सिलैंडर का दाम एक रुपए बढ़ाकर 585 रुपए किया गया है। एक दिसंबर को इसके दाम 54.5 रुपए प्रति सिलैंडर बढ़ाए गए थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!