Forbes list: सबसे अमीर हैं बिल गेट्स, मुकेश अंबानी 33वें नंबर पर

Edited By ,Updated: 21 Mar, 2017 10:18 AM

bill gates is the richest in forbes list

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स फिर से दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।

न्यूयॉर्कः माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स फिर से दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। फोर्ब्स की लिस्ट में वो टॉप पर जगह बनाने में सफल रहे हैं। गेट्स की संपत्ति 86 अरब डॉलर आंकी गई है। इस तरह वो लगातार चौथे वर्ष दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शीर्ष पर बरकरार हैं। उनके बाद दूसरे पायदान पर बर्कशायर हैथवे के चीफ वारेन बफेट हैं, जिनकी संपत्ति 75.6 अरब डॉलर है। वहीं, अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस लिस्ट में 220 पायदान से लुढ़ककर 544वें नंबर पर आ गए हैं, उनकी संपत्ति 3.5 अरब डॉलर बताई गई है।

सूची में 101 भारतीय भी शामिल
जानकारी के मुताबिक फोर्ब्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर अमेजन के फाउंडर जेफ बेजॉस आए हैं। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग 5वें और ओरेकल के को-फाउंडर लैरी एलिसन 7वें स्थान पर हैं। इस सूची में 101 भारतीयों को भी जगह मिली है, हालांकि शीर्ष के 10 में कोई भारतीय नहीं है। भारतीयों में सबसे आगे हैं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चीफ मुकेश अंबानी। उन्हें 33वां स्थान हासिल हुआ है। अंबानी की वेल्थ 23.2 अरब डॉलर आंकी गई है। पिछले साल वो 36वें नंबर पर थे। लक्ष्मी मित्तल 16.4 अरब डॉलर के साथ 56वें नंबर पर है।

अरबपतियों की संख्या बढ़ी
इस सूची के मुताबिक दुनिया में अरबपतियों की संख्या 13 फीसदी बढ़ी है। फोर्ब्स का कहना है कि दुनिया में अरबपतियों की संख्या पिछले साल के मुकाबले 2043 हो गई है। मैगजीन 31 सालों से यह सूची प्रकाशित कर रही है। अमरीका में सबसे ज्यादा 565 अरबपति हैं। चीन में 319 अरबपतियों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि जर्मनी 114 अरबपतियों के साथ तीसरे नंबर पर आया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!