शेयर बाजार की तेजी पर ब्रेक, सैंसेक्स 33255 पर खुला

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Oct, 2017 09:31 AM

brakes on stock market rally sensex open at 33255

एशियाई बाजारों में गिरावट का असर आज भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिल रही है। कारोबार की शुरुआत में आज सैंसेक्स 33254.93 अंक पर और निफ्टी 10355 अंक पर खुला।

नई दिल्लीः एशियाई बाजारों में गिरावट का असर आज भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सैंसेक्स और निफ्टी में हल्की गिरावट नजर आ रही है। कारोबार की शुरुआत में आज सैंसेक्स 11 अंक गिरकर 33254.93 अंक पर और निफ्टी 1 अंक बढ़कर 10365 अंक पर खुला। फिलहाल सैंसेक्स 53 अंक यानि 0.15 फीसदी गिरकर 33,213 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 17 अंक यानि 0.15 फीसदी की कमजोरी के साथ 10,347 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिड-स्मॉलकैप शेयरों में मामूली बढ़त
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में थोड़ी खरीदारी देखने को मिल रही है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.25 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बी.एस.ई. के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.2 फीसदी की मामूली बढ़त दिख रही है।

बैंक निफ्टी सपाट
आई.टी., मेटल, पी.एस.यू. बैंक, रियल्टी और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली दिख रही है। बैंक निफ्टी सपाट होकर 25,000 के आसपास करीब है। हालांकि फार्मा, कैपिटल गुड्स और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।

टॉप गेनर्स
एक्सिस बैंक, एच.सी.एल. टेक, आयशर मोटर्स, टाटा स्टील, एच.डी.एफ.सी., टी.सी.एस.

टॉप लूजर्स
इंफोसिस, भारती इंफ्राटेल, गेल, बी.पी.सी.एल., एस.बी.आई., कोल इंडिया

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!