Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Jan, 2018 11:11 AM
पूरे देश की नजरें आने वाले बजट पर लगी हुई है। हर कोई यह जानना चाहता है कि इस बार वित्त मंत्री के पिटारे से क्या कुछ निकल सकता है। इस बार स्टार्टअप्स और फिनटेक कंपनियों को क्या मिलने की उम्मीद है, तो वहीं बाजार को किस बात का है डर क्या लॉन्ग टर्म...
नई दिल्लीः पूरे देश की नजरें आने वाले बजट पर लगी हुई है। हर कोई यह जानना चाहता है कि इस बार वित्त मंत्री के पिटारे से क्या कुछ निकल सकता है। इस बार स्टार्टअप्स और फिनटेक कंपनियों को क्या मिलने की उम्मीद है, तो वहीं बाजार को किस बात का है डर क्या लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स फिर से लगेगा आइए जानते हैं। इस बजट में डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए इनसेंटिव संभव है। बजट में साइबर सिक्योरिटी पर भी फोकस होगा। साइबर सिक्योरिटी बजट में बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। डिजिटल इंडिया प्रोगाम पर वित्त मंत्री का फोकस रह सकता है।
वहीं स्टार्टअप्स की बात करें तो इस बजट में एंजेल टैक्स की दरों में बदलाव की उम्मीद है। एंजेल टैक्स स्टार्टअप्स के लिए बड़ी परेशानी बन रहा है। एंजेल टैक्स की वजह से स्टार्टअप्स की फंडिंग में गिरावट आई है। इसके अलावा अप्रेंटिसशिप देने वाले छोटे स्टार्टअप्स को टैक्स छूट मिल सकता है। रोजगार देने वाले छोटे उद्योगों को भी टैक्स छूट मुमकिन है। नए कर्मचारियों की भर्ती पर अतिरिक्ट टैक्स छूट की भी उम्मीद है। इसके अलावा आसान दरों पर कर्ज दिलाने की व्यवस्था भी मुमकिन है। फिन टेक कंपनियों की बात करें तो इस बजट में फिन टेक कंपनियों को मुद्रा योजना का फायदा मिल सकता है। फिनटेक कंपनियां एमएसएमई को बढ़ावा देने का फायदा चाहती हैं।