Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Jun, 2017 11:24 AM
सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने विभिन्न समयावधि के कर्ज के लिए कोष की सीमांत लागत...
नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने विभिन्न समयावधि के कर्ज के लिए कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एम.सी.एल.आर.) में 0.05 प्रतिशत अंक की कटौती की है। नई दरें आज से प्रभावी होगी।
एक दिन के लिए कर्ज पर एम.सी.एल.आर. 8.10 प्रतिशत होगा जबकि एक महीने तथा तीन महीने के कर्ज पर ब्याज क्रमश (8.15 प्रतिशत तथा 8.20 प्रतिशत) होगा। छह महीने तथा एक साल के कर्ज पर एम.सी.एल.आर. क्रमश (8.35 प्रतिशत तथा 8.40 प्रतिशत) तय किया गया है।