Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 May, 2017 04:41 PM
साल 2017 की पहली तिमाही में कैस्ट्रॉल इंडिया का मुनाफा 3.8 फीसदी बढ़कर...
नई दिल्लीः साल 2017 की पहली तिमाही में कैस्ट्रॉल इंडिया का मुनाफा 3.8 फीसदी बढ़कर 179 करोड़ रुपए हो गया है। साल 2016 की पहली तिमाही में कैस्ट्रॉल इंडिया का मुनाफा 172.4 करोड़ रुपए रहा था।
आय में बढ़ौतरी
साल 2017 की पहली तिमाही में कैस्ट्रॉल इंडिया की आय 3.1 फीसदी बढ़कर 1012 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। साल 2016 की पहली तिमाही में कैस्ट्रॉल इंडिया की आय 981.6 करोड़ रुपए रही थी।
एबिटडा भी बढ़ा
साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में कैस्ट्रॉल इंडिया का एबिटडा 255.2 करोड़ रुपए से बढ़कर 263.3 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में कैस्ट्रॉल इंडिया का एबिटडा मार्जिन 29.8 फीसदी के साथ सपाट रहा है।