Edited By ,Updated: 16 Apr, 2017 12:35 PM
अमरीका की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी हुई है। 18 ट्रिलियन डॉलर की अमरीकी इकॉनमी वैश्विक अर्थव्यवस्था का 24.3 प्रतिशत है। विश्व बैंक के डेटा के मुताबिक दूसरे नंबर पर 11 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी के साथ चीन है।
नई दिल्लीः अमरीका की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी हुई है। 18 ट्रिलियन डॉलर की अमरीकी इकॉनमी वैश्विक अर्थव्यवस्था का 24.3 प्रतिशत है। विश्व बैंक के डेटा के मुताबिक दूसरे नंबर पर 11 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी के साथ चीन है।
ड्रैगन मजबूत
चीन के पीछे जापान 4.4 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी के साथ है। चौथे, पांचवें और छठवें स्थान पर जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस हैं।
भारत 7वें पर
2 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ भारत सातवें नंबर पर है। भारत के बाद इटली, ब्राजील और कनाडा 8वें, 9वें और 10वें नंबर पर हैं।
चीन ने पछाड़ा
चीन ने भारत को सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में पीछे छोड़ दिया है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) के अनुमान के मुताबिक चीन की अर्थव्यवस्था 2016 में 6.7 प्रतिशत के साथ बढ़ी, वहीं भारत की अर्थव्यवस्था 6.5 प्रतिशत रही।