देश छोड़ने में चीनियों, फ्रांसीसियों को भारतीय करोड़पतियों ने पछाड़ा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Mar, 2018 01:53 AM

chinese frenchis overturned by indian millionaires

पिछले साल देश छोड़कर जाने वाले भारतीय रईसों की संख्या 2014 के बाद सबसे ज्यादा रही। भारत के करोड़पति इस मामले में चीन और फ्रांस जैसे देशों से भी आगे रहे। रईसों के देश छोड़कर जाने की वजह काले धन पर सरकार की सख्ती को माना जा रहा है। 2014 से अब तक लगभग...

नई दिल्ली: पिछले साल देश छोड़कर जाने वाले भारतीय रईसों की संख्या 2014 के बाद सबसे ज्यादा रही। भारत के करोड़पति इस मामले में चीन और फ्रांस जैसे देशों से भी आगे रहे। रईसों के देश छोड़कर जाने की वजह काले धन पर सरकार की सख्ती को माना जा रहा है। 2014 से अब तक लगभग 23,000 करोड़पति भारत छोड़कर जा चुके हैं जिनमें सबसे ज्यादा 7000 लोगों ने पिछले साल देश छोड़ा है। इन आंकड़ों के हिसाब से विदेश जाने वाले करोड़पतियों की सूची में भारत का नाम सबसे ऊपर आ गया है। 

मॉर्गन स्टेनली इन्वैस्टमैंट मैनेजमैंट के इमॄजग मार्कीट्स हैड और चीफ  ग्लोबल स्ट्रैटिजिस्ट रुचिर शर्मा द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक 2014 के बाद 2.1 प्रतिशत करोड़पतियों ने भारत छोड़ा है जबकि फ्रांस के मामले में इनकी संख्या 1.3 प्रतिशत और चीन के मामले में 1.1 प्रतिशत रही है। शर्मा ने यह डाटा पिछले सप्ताह हुए मीडिया इवैंट में पेश किया था। उन्होंने कहा, ‘‘देश में काले धन के खिलाफ सरकार की कार्रवाई के चलते कुछ मिलियनेयर्स का बाहर जाना स्वाभाविक माना जा रहा है। ऐसे में ज्यादतियों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। रैगुलेशन ज्यादा सख्त होने से ऐसी दिक्कतें होती ही हैं।’’ 

भारतीयों के लोकप्रिय गंतव्य ब्रिटेन, दुबई और सिंगापुर
इन सुपररिच के देश छोड़कर जाने से इन्वैस्टमैंट और कंजम्पशन के इकोनॉमिक फायदे हाथ से निकल रहे हैं। डाटा से यह भी पता चला है कि सुपररिच लोगों के लिए ऑकलैंड, दुबई, मॉन्ट्रियल, तेल अवीव और टोरंटो लोकप्रिय गंतव्य हैं। जहां तक भारतीय एच.एन.आई. (हाई नैटवर्थ इंडीविजुअल) की बात है तो अंदाजे से कहा जा सकता है कि इनके फेवरेट डैस्टिनेशन (लोकप्रिय गंतव्य) ब्रिटेन, दुबई और सिंगापुर हो सकते हैं। इन रईसों में उन लोगों को शामिल किया गया है जो कम से कम 6 महीने विदेश में रहे हैं। इसमें वे लोग नहीं हैं जिनके विदेश में मकान हैं लेकिन वहां बसे नहीं हैं। 

2014 से अब तक डेढ़ लाख करोड़पतियों ने किया पलायन
करोड़पति का मतलब उन लोगों से है जिनके पास 10 लाख डॉलर से अधिक की नैट एसैट है। अगर समूची दुनिया की बात करें तो 2014 से अब तक डेढ़ लाख करोड़पतियों ने पलायन किया है। संख्या के हिसाब से सबसे ज्यादा चीन के 38,000 करोड़पतियों ने देश छोड़ा था लेकिन पर्सैंटेज के हिसाब से देखें तो यह भारत से कम है। जिन देशों से सबसे ज्यादा करोड़पतियों ने पलायन किया है, उनमें फ्रांस दूसरे नंबर पर है। ऊंचे वैल्थ टैक्स रेट की वजह से फ्रांस के अमीर लोग देश छोड़कर जा रहे थे। हालांकि, फ्रांस के नए राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रोन ने इस टैक्स रेट में कमी की है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!