बॉडी बिल्डिंग के शौकीन हो जाएं सावधान, फूड सप्लीमेंट पर लग सकती है रोक

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Dec, 2017 11:26 AM

creatin monohydrate supply will be tampered

देश में युवा वर्ग की जिम के प्रति आकर्षण तेजी से बढ़ा है। इसके लिए वे धड़ल्ले से फूड सप्लीमेंट का इस्तेमाल भी करते हैं। फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफ.एस.एस.ए.आई.) ने सेहत कि लिए खतरनाक फू़ड सप्लीमेंट पर शिकंजे की तैयारी कर ली है। सूत्रो...

नई दिल्लीः देश में युवा वर्ग की जिम के प्रति आकर्षण तेजी से बढ़ा है। इसके लिए वे धड़ल्ले से फूड सप्लीमेंट का इस्तेमाल भी करते हैं। फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफ.एस.एस.ए.आई.) ने सेहत कि लिए खतरनाक फू़ड सप्लीमेंट पर शिकंजे की तैयारी कर ली है। सूत्रो के मुताबिक क्रिएटिन मोनोहाइड्रेट, जिन सप्लीमेंट में मिला होता है उनकी बिक्री पर रोक लगाई जाएगी। खासतौर पर ऑनलाइन बाजार में इसे बेचने से रोका जाएगा। इस संबंध में ई-कॉमर्स कंपनियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। साथ ही देशभर में छापेमारी का भी फैसला किया गया है।

देशभर में छापेमारी की तैयारी
इसके लिए देशभर के फूड सेफ्टी कमिश्नर, सेंट्रल लाइसेंसिंग अथॉरिटी को कहा गया है कि वह अपने अपने क्षेत्र में जाकर जांच करें और एेसे प्रॉडक्ट की बिक्री रोकें। क्रिएटिन मोनोहाइड्रेट की बिक्री और इस्तेमाल के लिए भारत में अभी तक कोई नियम-कानून नहीं है। एफ.एस.एस.ए.आई. के अनुसार देश में करीब 13 एेसी कंपनियां काम कर रही हैं जिन्होंने लाइसेंस के नाम पर लिया लेकिन उसमें अवैध तरीके से क्रिएटिन मोनोहाइड्रेट मिलाना शुरु कर दिया। सेहत के हिसाब से यह खतरनाक भी साबित हो सकता है। अधिकारी ने बताया कि एस बारे में अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील और हॉमशॉप18.कॉम  को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इनमें कंपनियों को कहा गया है कि एेसे प्रॉडक्ट की बिक्री तुरंत बंद कर दें और जो प्रॉडक्ट बाजार में हैं उसे वापिस लेने की प्रक्रिया शुरु कराई जाएगी। यदि उत्पाद मानकों के अनुरुप नहीं है तो एफ.एस.एस.ए.आई. एेसी कंपनी का लाइसेंस रद्द कर सकती है। उस कंपनी के कुछ या सभी उत्पाद के व्यापार और बिक्री पर रोक लगाई जा सकती है।

क्रिएटिन मोनोहाइड्रेट के साइड इफेक्ट
रिसर्च में माना गया है कि क्रिएटिन का इस्तेमाल मांसपेशियों की रिकवरी और ग्रोथ में मददगार होता है। मगर इसके लगातार सेवन से नीचे दिए गए साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। 
- कैफीन या तंबाकू का सेवन करते हैं तो इसके साथ क्रिएटिन के सेवन से स्ट्रोक की संभावना बढ़ जाती है। 
- इसके सेवन से हृदय रोग और किडनी में पथरी की समस्या हो सकती है।
- दर्द, उल्टी और डायरिया जैसे रोग हो सकते हैं।
- इसका सेवन करने से मांसपेशियों में खिंचाव के साथ दर्द और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!